Mumbai Weather Update: मानसून की पहली बारिश में लबालब हुई राजधानी, जगह-जगह जलजमाव से यातायात प्रभावित, प्रशासन ने जारी किया रेड अलर्ट
Mumbai Weather Update: मानसून की पहली बारिश में लबालब हुई राजधानी, जगह-जगह जलजमाव से यातायात प्रभावित, प्रशासन ने जारी किया रेड अलर्ट
Mumbai Weather Update | Photo Credit: AI
- रेड से ऑरेंज अलर्ट
- रातभर हुई बारिश
- जगह-जगह जलजमाव
मुंबई: Mumbai Weather Update मुंबई में मंगलवार को रातभर बारिश हुई और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई, ठाणे और पालघर के लिए सुबह सात बजे ‘ओरेंज अलर्ट’ जारी किया। (Mumbai Orange Alert) अधिकारियों ने बताया कि रातभर बारिश के बीच शहर के सभी प्रमुख उपमार्ग खुले रहे और यातायात भी काफी हद तक सुचारू रहा।
Mumbai Rainfall Update मौसम विभाग ने बुधवार तड़के चार बजे मुंबई और पालघर के लिए तीन घंटे का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया था। विभाग ने इस दौरान गरज के साथ बारिश होने, बिजली गिरने, अत्यधिक तेज बारिश होने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी थी।
विभाग ने बाद में सुबह सात बजे ‘अलर्ट’ का स्तर कम करके अगले तीन घंटे के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया। मुंबई, ठाणे, रायगढ़, पालघर और सिंधुदुर्ग जिलों में मध्यम से तेज बारिश का अनुमान जताया गया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून अपनी सामान्य आगमन तिथि से 13 दिन की देरी से मंगलवार को मुंबई पहुंचा जिससे भीषण गर्मी से राहत मिली। मुंबई में मानसून सामान्य रूप से 10 जून को आ जाता है। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, 2023 में मानसून इससे भी देर से 25 जून को पहुंचा था।
वहीं भारी बारिश के बीच भारी जलजमाव के कारण मुंबई के अंधेरी इलाके में एक अंडरपास को बंद कर दिया गया। बीएमसी के एक अधिकारी रितिक कहते हैं, “हम इस गंभीर जलजमाव का कोई अस्थायी समाधान नहीं ढूंढ पाए हैं, हमारे अधिकारी यह सुनिश्चित करने के लिए यहां खड़े रहते हैं कि वाहन यहां से न गुजरें। लेकिन कुछ रिक्शा चालक अभी भी अपने वाहनों को निकालने की कोशिश करते हैं। एक रिक्शा यहां सबवे के बीच में फंस गया था। उसकी जान खतरे में थी। हमारे दो अधिकारियों ने उसे बाहर निकालने में मदद की।”
एक अन्य बीएमसी अधिकारी रॉबर्ट कहते हैं, “हम यह सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं कि कोई भी वाहन अंडरपास के अंदर न जाए। हम जितना संभव हो उतने लोगों की रक्षा करने की कोशिश कर रहे हैं।”
#WATCH | Maharashtra | An underpass in Mumbai’s Andheri area was closed after it was flooded due to severe water logging amid heavy rains in the city.
A BMC Official Rhitik says, “… We have not been able to find a temporary solution for this severe water logging… Our… pic.twitter.com/QsN7WbXjYw
— ANI (@ANI) June 23, 2026
मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून के आगमन में सबसे अधिक देरी 1974 एवं 1958 में हुई थी और यह 28 जून को मुंबई पहुंचा था। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि रातभर हुई भारी बारिश से सड़क और रेल यातायात फिलहाल प्रभावित नहीं हुआ है तथा शहर के सभी प्रमुख उपमार्ग खुले हैं। अधिकारी ने बताया कि उपनगरीय रेल नेटवर्क पर सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हुईं और बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) की बस सेवाओं के संचालन में कोई बाधा पैदा नहीं हुई।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: आज इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, अचानक होगा धन लाभ, जानें किसे रहना होगा सतर्क
- Mangal Rashi Parivartan: शुरू हुआ इन राशि वालों के मुश्किल दौर! 42 दिनों तक बरतनी होगी खास सावधानी, जीवन में आ सकती हैं बड़ी चुनौतियां
- Rape Case On Abhishek Porel: शादी का दिया झांसा.. फिर जबरदस्ती किया सेक्स! दिल्ली कैपिटल्स के इस स्टार खिलाड़ी पर लगे गंभीर आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Facebook


