रुपया शुरुआती कारोबार में चार पैसे की बढ़त के साथ 82.87 प्रति डॉलर पर

रुपया शुरुआती कारोबार में चार पैसे की बढ़त के साथ 82.87 प्रति डॉलर पर

रुपया शुरुआती कारोबार में चार पैसे की बढ़त के साथ 82.87 प्रति डॉलर पर
Modified Date: March 4, 2024 / 09:38 am IST
Published Date: March 4, 2024 9:38 am IST

मुंबई, चार मार्च (भाषा) विदेशी कोषों के प्रवाह तथा अन्य प्रतिद्वंद्वी मुद्राओं की तुलना में डॉलर में कमजोरी के रुख के बीच सोमवार को रुपया शुरुआती कारोबार में चार पैसे की बढ़त के साथ 82.87 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों के मुताबिक, शेयर बाजाी में तेजी की धारणा ने भी रुपये को समर्थन दिया। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से रुपये का लाभ सीमित रहा।

अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.86 के भाव पर खुला और डॉलर के मुकाबले शुरुआती कारोबार में चार पैसे की बढ़त के साथ 82.87 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। यह पिछले बंद भाव से चार पैसे की बढ़त है।

शुक्रवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.91 के भाव पर बंद हुआ था।

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत गिरकर 103.79 पर आ गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.10 प्रतिशत बढ़कर 83.63 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने 128.94 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

भाषा अजय अजय

अजय


लेखक के बारे में