शुरुआती कारोबार में रुपया 46 पैसे की बढ़त के साथ 78.94 प्रति डॉलर पर

शुरुआती कारोबार में रुपया 46 पैसे की बढ़त के साथ 78.94 प्रति डॉलर पर

शुरुआती कारोबार में रुपया 46 पैसे की बढ़त के साथ 78.94 प्रति डॉलर पर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: August 5, 2022 10:01 am IST

मुंबई, पांच अगस्त (भाषा) अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 46 पैसे की बढ़त के साथ 78.94 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक के नतीजों से पहले रुपये में मजबूती आई।

शुरुआती कारोबार में रुपया 79.15 पर खुल और फिर बढ़त के साथ 78.94 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

बृहस्पतिवार को रुपया 25 पैसे के नुकसान के साथ 79.40 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में अमेरिका मुद्रा की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 105.84 पर पहुंच गया।

भाषा अजय अजय रमण

रमण


लेखक के बारे में