रुपया 12 पैसे टूटकर 74.70 प्रति डॉलर पर

रुपया 12 पैसे टूटकर 74.70 प्रति डॉलर पर

रुपया 12 पैसे टूटकर 74.70 प्रति डॉलर पर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: January 19, 2022 11:06 am IST

मुंबई, 19 जनवरी (भाषा) घरेलू शेयर बाजारों में नरमी और कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने के कारण निवेशकों की धारणा प्रभावित होने से रुपये पर असर पड़ा। बुधवार को भारतीय मुद्रा शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे की गिरावट के साथ 74.70 पर आ गई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 74.70 पर कमजोर खुला, जो पिछले बंद भाव से 12 पैसे की गिरावट दर्शाता है।

मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 33 पैसे की गिरावट के साथ 74.58 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत गिरकर 95.67 पर आ गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.22 फीसदी बढ़कर 88.58 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार में उपलब्ध आंकड़े के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को 1,254.95 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

भाषा मानसी

मानसी


लेखक के बारे में