शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 26 पैसे टूटा

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 26 पैसे टूटा

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 26 पैसे टूटा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: March 21, 2022 11:08 am IST

मुंबई, 21 मार्च (भाषा) कच्चे तेल की कीमतों में फिर से वृद्धि और अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने के कारण रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 26 पैसे की गिरावट के साथ 76.10 पर आ गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 76.08 पर खुला, फिर यह और गिरावट के साथ 76.10 पर आया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 26 पैसे की गिरावट को दर्शाता है।

रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 37 पैसे की तेजी दर्शाता 75.84 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत बढ़कर 98.31 के स्तर पर आ गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 3.10 प्रतिशत चढ़कर 111.28 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

भाषा मानसी

मानसी


लेखक के बारे में