रुपया शुरुआती कारोबार में सात पैसे टूटकर 80.05 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा

रुपया शुरुआती कारोबार में सात पैसे टूटकर 80.05 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा

रुपया शुरुआती कारोबार में सात पैसे टूटकर 80.05 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: July 19, 2022 10:52 am IST

मुंबई, 19 जुलाई (भाषा) अमेरिकी मुद्रा के मजबूत बने रहने और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच मंगलवार को रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले अब तक के अपने निम्नतम स्तर 80.05 रुपया प्रति डॉलर पर आ गया।

अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 80 के भाव पर खुला लेकिन थोड़ी ही देर में 80.05 के स्तर पर आ गया। यह पिछले बंद भाव की तुलना में सात पैसे की कमजोरी दर्शाता है।

सोमवार को रुपया पहली बार 80 का स्तर छूने के बाद 79.98 के भाव पर बंद हुआ था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.35 प्रतिशत गिरकर 105.90 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

शेयर बाजार से मिले आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 156.08 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की थी।

भाषा प्रेम

प्रेम

प्रेम


लेखक के बारे में