शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पांच पैसे टूटा

शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पांच पैसे टूटा

शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पांच पैसे टूटा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: December 8, 2021 11:30 am IST

मुंबई, आठ दिसंबर (भाषा) विदेशी कोष की निरंतर निकासी के बीच बुधवार को रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पांच पैसे टूटकर 75.49 पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों के मुताबिक, हालांकि घरेलू शेयर बाजारों में तेजी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी से रुपये में और गिरावट पर रोक लगी।

भारतीय रिजर्व बैंक ने लगातार नौवीं बार प्रमुख नीतिगत दर रेपो को चार प्रतिशत पर बरकरार रखा।

अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया मजबूती के साथ 75.38 पर खुला लेकिन इस मजबूती को बरकरार नहीं रख पाया और शुरुआती सौदों में पांच पैसे टूटकर 75.49 पर पहुंच गया।

मंगलवार को पिछले सत्र में रुपया 75.44 रुपया प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

भाषा प्रणव रमण

रमण


लेखक के बारे में