अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे टूटकर 76.15 पर आया

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे टूटकर 76.15 पर आया

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे टूटकर 76.15 पर आया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: December 20, 2021 11:12 am IST

Dollar vs rupees today 2021 : मुंबई, 20 दिसंबर (भाषा) विदेशी निवेशकों द्वारा घरेलू शेयर बाजार में लगातार बिकवाली के चलते रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले नौ पैसे की गिरावट के साथ 76.15 पर आ गया।

हमारे 𝕎𝕙𝕒𝕥𝕤 𝕒𝕡𝕡 Group’s में शामिल होने के लिए यहां Click करें.

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुरुआती सौदों के दौरान रुपया 76.13 से 76.16 के दायरे में कारोबार कर रहा था।

घरेलू शेयर बाजार की तरह ही रुपये पर भी कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन का प्रकोप बढ़ने की आशंका के चलते दबाव देखने को मिल रहा है।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को सकल आधार पर 2,069.90 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत बढ़कर 96.61 पर आ गया।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 2.23 प्रतिशत गिरकर 71.44 डॉलर प्रति बैरल पर था।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

Latest Christmas 2021 wishes


लेखक के बारे में