शुरूआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे मजबूत

शुरूआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे मजबूत

शुरूआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे मजबूत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:56 pm IST
Published Date: June 30, 2022 10:26 am IST

मुंबई, 30 जून (भाषा) अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया शुरूआती कारोबार में 13 पैसे मजबूत होकर 78.90 प्रति डॉलर पर खुला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया ऊंचे में 78.90 और नीचे में 78.94 तक गया।

पिछले सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड 79.03 के निचले स्तर पर बंद हुआ।

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक श्रीराम अय्यर ने कहा कि रुपया आज 78.65 से 79.05 प्रति डॉलर के दायरे में रह सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘एशिया के अन्य देशों की मुद्राओं में मिला-जुला रुख रहा। हालांकि मुद्राओं पर दबाव बना रह सकता है। इसका कारण अमेरिकी फेडरल रिजर्व जेरोम पॉवेल का बयान है। उन्होंने कहा है कि अमेरिका में ब्याज दर बढ़ने का जोखिम है, जिससे अर्थव्यवस्था में उल्लेखनीय नरमी आ सकती है।’’

भाषा रमण

रमण


लेखक के बारे में