रुपये ने शुरुआती कारोबार में सीमित दायरे में किया कारोबार
रुपये ने शुरुआती कारोबार में सीमित दायरे में किया कारोबार
मुंबई, 27 मार्च (भाषा) रुपये ने बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एक सीमित दायरे में कारोबार किया।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने निवेशकों की भावनाओं को प्रभावित किया है।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.33 प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती कारोबार में 83.34 के निचले स्तर को छू गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले पांच पैसे की गिरावट दर्शाता है। बाद में यह अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 83.31 पर कारोबार कर रहा था।
रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.29 पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 104.38 पर कारोबार कर रहा था।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.90 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85.47 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 10.13 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।
भाषा निहारिका
निहारिका

Facebook


