रुपये ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सीमित दायरे में किया कारोबार

रुपये ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सीमित दायरे में किया कारोबार

रुपये ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सीमित दायरे में किया कारोबार
Modified Date: January 30, 2024 / 10:32 am IST
Published Date: January 30, 2024 10:32 am IST

मुंबई, 30 जनवरी (भाषा) घरेलू शेयर बाजार में नकारात्मक रुख के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर निवेशकों की भावनाओं पर पड़ा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.14 प्रति डॉलर पर खुला और फिर 83.13 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। हालांकि, इसके बाद फिसलकर 83.15 प्रति डॉलर पर आ गया।

रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.16 पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.45 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82.59 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गत सोमवार को 110.01 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में