सफायर फूड्स इंडिया के आईपीओ को 6.62 गुना अभिदान

सफायर फूड्स इंडिया के आईपीओ को 6.62 गुना अभिदान

सफायर फूड्स इंडिया के आईपीओ को 6.62 गुना अभिदान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: November 11, 2021 8:57 pm IST

नयी दिल्ली, 11 नवंबर (भाषा) केएफसी और पिज्जा हट जैसी रेस्तरां श्रृंखलाओं का परिचालन करने वाली कंपनी सफायर फूड्स इंडिया लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को आखिरी दिन बृहस्पतिवार को 6.62 गुना अभिदान मिला।

बीएसई के आंकड़ों के अनुसार सफायर फूड्स के आईपीओ को कुल 6,39,45,00 शेयरों की बोलियां मिली हैं। कंपनी की तरफ से 96,63,468 शेयरों की पेशकश की गई है।

खुदरा व्यक्तिगत निवेशक खंड को 8.70 गुना अभिदान मिला। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के खंड को 7.50 गुना तथा गैर-संस्थागत निवेशकों के खंड को 3.46 गुना अभिदान मिला।

आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 1,120 से 1,180 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर आईपीओ से 2,073 करोड़ रुपये जुटेंगे।

सफायर फूड्स ने सोमवार को एंकर निवेशकों से 933 करोड़ रुपये जुटाए थे।

भाषा पाण्डेय प्रेम


लेखक के बारे में