शेयर बाजार में रही बढ़त, सेंसेक्स 114.19 अंक और निफ्टी 42.60 अंक ऊपर चढ़ा

शेयर बाजार में रही बढ़त, सेंसेक्स 114.19 अंक और निफ्टी 42.60 अंक ऊपर चढ़ा

शेयर बाजार में रही बढ़त, सेंसेक्स 114.19 अंक और निफ्टी 42.60 अंक ऊपर चढ़ा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: July 3, 2018 10:12 am IST

मुंबई। वैश्विक बाजारों में आई मजबूती का असर मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार पर भी नजर आया। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही आज बढ़त पर बंद हुए। सेंसेक्स 114.19 अंक अर्थात 0.32% बढ़कर 35,378.60 पर और निफ्टी 42.60 अंक यानि 0.40% बढ़कर 10,699.90 पर बंद हुआ।

मंगलवार को मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बढ़त रही। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स में 0.63% और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.45% की वृद्धि रही। जबकि निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स 0.91% तक ढ़कर बंद हुआ

यह भी पढ़ें : गुजरात में कांग्रेस को झटका, विधायक बावलिया भाजपा में शामिल

वहीं ऑटो, फार्मा, आईटी शेयरों में बढ़त नजर आई। निफ्टी ऑटो में 0.98%, निफ्टी फार्मा में 1.96%, निफ्टी आईटी में 0.97 फीसदी बढ़त रही। जबकि बैंक निफ्टी इंडेक्स 27 अंक गिरकर 26203 के स्तर पर बंद हुआ

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में