कमजोर मांग से चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से चांदी वायदा कीमतों में गिरावट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: June 8, 2021 9:36 am IST

नयी दिल्ली, आठ जून (भाषा) कमजोर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को चांदी की कीमत 399 रुपये की गिरावट के साथ 71,418 रुपये प्रति किलो रह गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के जुलाई डिलीवरी वाले वायदा अनुबंध का भाव 399 रुपये यानी 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71,418 रुपये प्रति किलो रह गया। इस वायदा अनुबंध में 10,978 लॉट के लिये सौदे किये गये।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी का भाव 0.72 प्रतिशत की गिरावट के साथ 27.82 डालर प्रति औंस रह गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में