कमजोर मांग के कारण चांदी वायदा कीमतों में गिरावट
कमजोर मांग के कारण चांदी वायदा कीमतों में गिरावट
नयी दिल्ली, सात अक्टूबर (भाषा) कमजोर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा बाजार में चांदी की कीमत बुधवार को 546 रुपये की गिरावट के साथ 60,025 रुपये किलो रह गयी।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर महीने की डिलिवरी के लिये चांदी 546 रुपये यानी 0.9 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,025 रुपये किलो रह गयी। इसमें 16,404 लॉट के लिये कारोबार हुआ।
न्यूयार्क में चांदी की कीमत 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23.80 डॉलर प्रति औंस बोली जा रही थी।
भाषा राजेश राजेश
राजेश

Facebook


