हाजिर मांग से चांदी वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग से चांदी वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग से चांदी वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: June 16, 2021 9:36 am IST

नयी दिल्ली, 16 जून (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के बीच सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को चांदी की कीमत 0.58 प्रतिशत की तेजी के साथ 71,658 रुपये प्रति किलो हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के जुलाई डिलीवरी वाले वायदा अनुबंध का भाव 410 रुपये यानी 0.58 प्रतिशत की तेजी के साथ 71,658 रुपये प्रति किलो हो गया। इस वायदा अनुबंध में 10,786 लॉट के लिये सौदे किये गये।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी का भाव 0.75 प्रतिशत की तेजी के साथ 27.9 डालर प्रति औंस हो गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में