वायदा बाजार में चांदी की कीमत में 160 रुपये की गिरावट
वायदा बाजार में चांदी की कीमत में 160 रुपये की गिरावट
नयी दिल्ली, 24 फरवरी (भाषा) कारोबारियों के सौदों का आकार कम करने से सोमवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 160 रुपये की गिरावट के साथ 96,040 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में चांदी के अप्रैल महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 160 रुपये यानी 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 96,040 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इसमें 16,500 लॉट का कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि बाजार में मौजूदा स्तर पर कारोबारियों की बिकवाली से मुख्यत: चांदी वायदा कीमतों में गिरावट आई।
वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.47 प्रतिशत की तेजी के साथ 32.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
भाषा अनुराग
अनुराग

Facebook


