वायदा बाजार में चांदी की कीमत में 189 रुपये की गिरावट

वायदा बाजार में चांदी की कीमत में 189 रुपये की गिरावट

वायदा बाजार में चांदी की कीमत में 189 रुपये की गिरावट
Modified Date: February 12, 2025 / 02:53 pm IST
Published Date: February 12, 2025 2:53 pm IST

नयी दिल्ली, 12 फरवरी (भाषा) कारोबारियों के सौदों का आकार कम करने से बुधवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 189 रुपये की गिरावट के साथ 94,379 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में चांदी के मार्च महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 189 रुपये यानी 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 94,379 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इसमें 23,904 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि बाजार में मौजूदा स्तर पर कारोबारियों की बिकवाली से मुख्यत: चांदी वायदा कीमतों में गिरावट आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 31.85 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

भाषा अनुराग

अनुराग

अनुराग


लेखक के बारे में