वायदा बाजार में चांदी की कीमत 63 रुपये टूटी
वायदा बाजार में चांदी की कीमत 63 रुपये टूटी
नयी दिल्ली, 10 फरवरी (भाषा) कारोबारियों के सौदों का आकार कम करने से सोमवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 63 रुपये की गिरावट के साथ 95,270 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में चांदी के मार्च महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 63 रुपये यानी 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 95,270 रुपये प्रति किलोग्राम रही। इसमें 22,714 लॉट का कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि बाजार में मौजूदा स्तर पर कारोबारियों की बिकवाली से मुख्यत: चांदी वायदा कीमतों में गिरावट आई।
वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 32.02 डॉलर प्रति औंस रही।
भाषा निहारिका
निहारिका

Facebook


