वायदा बाजार में चांदी की कीमत में 681 रुपये की गिरावट
वायदा बाजार में चांदी की कीमत में 681 रुपये की गिरावट
नयी दिल्ली, 11 फरवरी (भाषा) कारोबारियों के सौदों का आकार कम करने से मंगलवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 681 रुपये की गिरावट के साथ 94,614 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में चांदी के मार्च महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 681 रुपये यानी 0.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ 94,614 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 21,019 लॉट का कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि बाजार में मौजूदा स्तर पर कारोबारियों की बिकवाली से मुख्यत: चांदी वायदा कीमतों में गिरावट आई।
वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 31.98 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
भाषा योगेश निहारिका
निहारिका

Facebook


