मजबूत हाजिर मांग से चांदी की कीमत में 1,494 रुपये की उछाल

मजबूत हाजिर मांग से चांदी की कीमत में 1,494 रुपये की उछाल

मजबूत हाजिर मांग से चांदी की कीमत में 1,494 रुपये की उछाल
Modified Date: February 14, 2025 / 02:37 pm IST
Published Date: February 14, 2025 2:37 pm IST

नयी दिल्ली, 14 फरवरी (भाषा) कारोबारियों के दांव बढ़ाने से शुक्रवार को चांदी की कीमत 1,494 रुपये उछलकर 96,727 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में चांदी के मार्च महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 1,494 रुपये यानी 1.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 96,727 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 20,662 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि प्रतिभागियों द्वारा ताजा सौदे करने से चांदी की कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ 32.57 डॉलर प्रति औंस पर रह गई।

भाषा

अनुराग

अनुराग


लेखक के बारे में