स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज ने अगले चरण के विस्तार के लिए क्यूआईपी के जरिये 1,500 करोड़ रुपये जुटाए

स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज ने अगले चरण के विस्तार के लिए क्यूआईपी के जरिये 1,500 करोड़ रुपये जुटाए

स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज ने अगले चरण के विस्तार के लिए क्यूआईपी के जरिये 1,500 करोड़ रुपये जुटाए
Modified Date: July 6, 2026 / 05:02 pm IST
Published Date: July 6, 2026 5:02 pm IST

नयी दिल्ली, छह जुलाई (भाषा) ब्रॉडबैंड प्रौद्योगिकी कंपनी स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (एसटीएल) ने कर्ज कम करने और अगले चरण के विस्तार को गति देने के लिए पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) के जरिये 1,500 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

कंपनी ने सोमवार को बयान में बताया कि पात्र संस्थागत खरीदारों को 2.57 करोड़ शेयर आवंटित किए, जिनके जरिये 1,500 करोड़ रुपये जुटाए गए। इस आवंटन के बाद एसटीएल की चुकता शेयर पूंजी बढ़कर 102.78 करोड़ रुपये हो गई है, जिसमें 51.39 करोड़ शेयर शामिल हैं।

क्यूआईपी में घरेलू तथा वैश्विक निवेशकों ने भाग लिया जिनमें मोतीलाल ओसवाल, नोमुरा, एचएसबीसी और ऑक्सबो सहित अन्य निवेशक शामिल थे।

कंपनी ने कहा, ‘‘ एसटीएल ने पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) के जरिये 1,500 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इस पूरी प्रक्रिया में मोतीलाल ओसवाल, नोमुरा, एचएसबीसी, बैंक ऑफ इंडिया, ऑक्सबो, थिंक इन्वेस्टमेंट्स, बंधन और मैनुलाइफ सहित कई प्रतिष्ठित घरेलू एवं वैश्विक निवेशकों ने भाग लिया।’’

बयान में कहा गया कि क्यूआईपी से प्राप्त राशि का उपयोग मुख्य रूप से कंपनी के बही-खाते से कर्ज को कम करने, वित्तीय स्थिति को मजबूत बनाने और एसटीएल के अगले चरण के विस्तार के लिए मजबूत आधार तैयार करने में किया जाएगा।

एसटीएल के प्रबंध निदेशक अंकित अग्रवाल ने कहा, ‘‘ हम अपने निवेशकों के निरंतर समर्थन के लिए उनके आभारी हैं। यह पूंजी जुटाना एसटीएल की सोच और उसे क्रियान्वित करने की क्षमता पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है। हम इस राशि का उपयोग बही-खाते को मजबूत करने, अपने विकास के अगले चरण को आगे बढ़ाने और दुनिया को जोड़कर अरबों लोगों के जीवन में बदलाव लाने के अपने मिशन को तेज करने के लिए करेंगे।’’

भाषा निहारिका अजय

अजय


लेखक के बारे में