Korba Jewelry Robbery Case: छुरी लूटकांड में सनसनीखेज खुलासा.. महिला के भेष में था पुरुष लुटेरा, पुलिस से बचने किया जंगल के रास्तों का इस्तेमाल.. पढ़ें पूरी साजिश की कहानी

Korba Jewelry Robbery Case Solved: कोरबा छुरी ज्वेलरी लूटकांड का खुलासा, महिला बनकर पहुंचा लुटेरा, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार, जंगल रास्तों से बचते रहे।

Korba Jewelry Robbery Case: छुरी लूटकांड में सनसनीखेज खुलासा.. महिला के भेष में था पुरुष लुटेरा, पुलिस से बचने किया जंगल के रास्तों का इस्तेमाल.. पढ़ें पूरी साजिश की कहानी

Korba Jewelry Robbery Case Solved | Image- AI Generated File


Reported By: dhiraj dubay,
Modified Date: July 6, 2026 / 04:46 pm IST
Published Date: July 6, 2026 4:46 pm IST
HIGHLIGHTS
  • महिला के भेष में पहुंचा लुटेरा, पुलिस जांच में खुलासा।
  • 100 से अधिक CCTV फुटेज से आरोपियों की पहचान।
  • जेल में बनी दोस्ती, रिहाई के बाद रची लूट की साजिश।

कोरबा: कोरबा पुलिस ने बहुचर्चित राज ज्वेलर्स, छुरी लूटकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। (Korba Jewelry Robbery Case Solved) पुलिस के अनुसार वारदात में चोरी की मोटरसाइकिल और देशी कट्टे का इस्तेमाल किया गया था। गिरफ्तार आरोपी पहले भी हत्या, दुष्कर्म और अन्य गंभीर मामलों में जेल जा चुके हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

ये है लुटेरों के नाम

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोपाल सिंह गोंड (38) निवासी घुचापुर और परदेशी राठिया (40) निवासी जिलगा (बरपाली) के रूप में हुई है। वहीं विष्णु प्रसाद राठिया निवासी कोलगा अभी फरार है। मामले में थाना कटघोरा में अपराध क्रमांक 237/2026 के तहत बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज है।

इस तरह दिया वारदात को अंजाम

पुलिस के अनुसार, 1 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 1 बजे राज ज्वेलर्स के संचालक राजकुमार अग्रवाल दुकान में अकेले थे। तभी बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग ग्राहक बनकर पहुंचे। तीनों ने गमछे से चेहरा ढंका हुआ था, जिनमें एक आरोपी महिला के भेष में था। चांदी की अंगूठी देखने के बहाने दुकानदार को काउंटर तक बुलाया गया। (Korba Jewelry Robbery Case Solved) इसके बाद एक आरोपी ने दुकान का दरवाजा बंद कर दिया, जबकि दूसरे ने देशी कट्टा तान दिया और मिर्च पाउडर डालने की कोशिश की। तीसरा आरोपी बैग में आभूषण भरने लगा। इसी दौरान बाहर लोगों की भीड़ जुटने पर तीनों आरोपी भाग निकले और घटनास्थल पर देशी कट्टा व चोरी की मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गए।

100 से ज्यादा CCTV फुटेज की जाँच

घटना के बाद पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का विश्लेषण किया और साइबर तकनीक व मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की पहचान की। जांच में पता चला कि आरोपी पुलिस से बचने के लिए जंगल के रास्तों का इस्तेमाल कर रहे थे। पुलिस ने जशपुर, पत्थलगांव, धरमजयगढ़, सीतापुर और अंबिकापुर सहित कई स्थानों पर दबिश दी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

जेल में दोस्ती और फिर साजिश

पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपी पहले अलग-अलग गंभीर मामलों में जेल जा चुके थे। जेल में ही उनकी दोस्ती हुई और वहीं उन्होंने रिहाई के बाद लूट की योजना बनाई। बाहर आने के बाद चोरी की मोटरसाइकिल और देशी कट्टे का इंतजाम कर सुनियोजित तरीके से राज ज्वेलर्स में लूट की कोशिश की। (Korba Jewelry Robbery Case Solved) पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

इन्हें भी पढ़ें:

महाराष्ट्र: भारी बारिश के बाद मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे और पुराना राजमार्ग पूरी तरह बंद

उप्र : मुरादाबाद में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से निजी विश्वविद्यालय के दो छात्रों की मौत

उप्र : कौशांबी में संदिग्ध विषाक्त पदार्थ खाने से महिला और उसके तीन वर्षीय बेटे की मौत

शॉटगन विश्व कप: भवतेग और मैराज ने प्रभावित किया, लेकिन बड़े स्कोर के कारण पीछे रहे

ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम इंग्लैंड को हराकर सातवीं बार टी20 विश्व कप चैंपियन बनी


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown