Petrol-Diesel Today Price: पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी.. महंगाई से जूझ रहे जनता को लगा बड़ा झटका, जानें क्या है नई दरें
स्थानीय मीडिया ‘ARY न्यूज’ के मुताबिक 1 जून 2025 को पाकिस्तानी सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 1 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की थी।

Petrol Diesel Price 25 August 2025: 3 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल की कीमतों में भी 7 रुपए की बढ़ोतरी / Image Source: File
- केन्या में सुपर पेट्रोल 1.80 रुपये प्रति लीटर महंगा।
- पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल के दामों में बड़ी बढ़ोतरी।
- ईंधन महंगाई से जनता परेशान, तेल कीमतों में अस्थिरता।
Super Petrol Price Hiked by 1.80 Rupees in Kenya: नैरोबी: देश-दुनिया में इस वक़्त महंगाई अपने चरम पर है। ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध से ईंधन की मांग और आपूर्ति पर भी बड़ा असर देखने को मिला है। बात करें अफ्रीकी देश केन्या की तो यहाँ की सरकार ने आम लोगों को महंगाई का बड़ा झटका दिया है।
दरअसल नवीनतम EPRA समीक्षा में सुपर पेट्रोल की कीमत में Sh2.69 की बढ़ोतरी कर दी गई है। भारतीय करंसी में यह 1.80 रुपये होता है। देश के ऊर्जा और पेट्रोलियम नियामक प्राधिकरण (ईपीआरए) द्वारा नए ईंधन मूल्य समीक्षा के बाद केन्या में वाहन चालकों को अब सुपर पेट्रोल के लिए ज़्यादा कीमत चुकानी होगी। 14 जून को जारी एक बयान में, ईपीआरए ने सुपर पेट्रोल के लिए 1.80 रुपयेप्रति लीटर की कीमत में वृद्धि की घोषणा की गई थी, जिससे नई खुदरा कीमत 118.65 रुपये प्रति लीटर हो गई।
Super Petrol Price Hiked by Sh2.69 in Latest EPRA Review
Motorists in Kenya will now pay more for Super petrol following the latest fuel price review by the Energy and Petroleum Regulatory Authority (EPRA). In a statement released on June 14, EPRA…
— ODRIMEDIA.co.ke (@odrimedia) June 15, 2025
पाकिस्तान में बढ़ाये गये पेट्रोल-डीजल के दाम
Super Petrol Price Hiked by 1.80 Rupees in Kenya: गौरतलब है कि, बेरोजगारी, गरीबी, कर्ज, आर्थिक और सियासी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के आवाम को वहां की शरीफ सरकार ने एक बार फिर से महंगाई का तगड़ा झटका दिया है। शाहबाज शरीफ की सरकार ने पेट्रोल पर 4 रुपये जबकि डीजल पर 8 रुपये की बढ़ोतरी कर है। ऐसे में में पाकिस्तान में अब पेट्रोल की दर 258.43रुपये प्रति लीटर तो डीजल 262.59 रुपये प्रति लीटर पर जा पहुंचा है।
The Finance Division on Sunday night notified hefty increases in the prices of both petrol and diesel, with the rates climbing by Rs4.80 and Rs7.95 per litre, respectively.#Pakistan #Petrol #Islamabad #Diesel #News #Night #Breaking pic.twitter.com/8uedfvham2
— All About Pakistan (@Aboutpakistan90) June 15, 2025
Read More: International Yoga Day: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कल, सीएम विष्णुदेव साय जशपुर में करेंगे योगाभ्यास
बेहद खराब है पाकिस्तान की माली हालत
गौरतलब है कि, पाकिस्तान के फाइनेंस और रिवेन्यू मिनिस्टर मुहम्मद औरंगजेब ने नेशनल असेम्बली में पिछली बार देश का आम बजट पेश किया था। यह बजट जुलाई 2024 से जून 2025 सत्र तक के लिए था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका कुल व्यय 18,900 अरब रुपये (लगभग 67.84 अरब अमेरिकी डॉलर) था। हैरानी की बात यह है कि ये कुल व्यय भारत के दिग्गज टेलीकॉम कंपनी रिलायंस के राजस्व से लगभग आधा है। वित्त वर्ष 2024-2025 यानी मार्च 2024 से अप्रैल 2025 तक रिलायंस कंपनी का राजसेवा 1,071,174 करोड़ रुपये था। इसे यूएस डॉलर में बदला जाये तो यह 125.3 अरब ठहरता है।
जारी की गई अधिसूचना
Super Petrol Price Hiked by 1.80 Rupees in Kenya: सरकार ने इस बढ़ोतरी के संबंध में एक प्रेसनोट भी जारी किया है। इसमें बताया गया है कि. कीमती में बढ़ोतरी अस्थाई है और यह रेगुलर फ्यूल प्राइस को एडजस्ट करने की दिशा में उठाया गया कदम बताया गया है। फिलहाल एक पखवाड़े तक कीमतों में अस्थिरता रहेगी और और अगली समीक्षा के बाद ही किसी तरह का फैसला लिया जाएगा। स्थानीय मीडिया ‘ARY न्यूज’ के मुताबिक 1 जून 2025 को पाकिस्तानी सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 1 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की थी।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: केन्या में EPRA की नवीनतम समीक्षा के अनुसार, सुपर पेट्रोल की कीमत में Sh2.69 (लगभग ₹1.80) प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इससे नई खुदरा कीमत ₹118.65 प्रति लीटर हो गई है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Super Petrol Price Hiked by 1.80 Rupees in Kenya, Decision after review by Energy and Petroleum Regulatory Authority
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 amइस्लामाबाद में एससीओ बैठक में भारत की भागीदारी ‘स्वागत योग्य कदम’ : पाकिस्तान
02 Oct 2026 | 1:10 amविमान को गिराने की साजिश के पीछे ईरान का हाथ होने का ट्रंप का दावा, संदिग्ध को यूएई को सौंपा गया
02 Oct 2026 | 1:00 amगोयल ने ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्रियों से मुलाकात की
02 Oct 2026 | 12:57 amनेपाल में जाली भारतीय नोट बरामद, दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार
02 Oct 2026 | 12:50 amफ्लाईदुबई के सह-पायलट के पीछे ईरान का हाथ होने का संकेत, ट्रंप ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
02 Oct 2026 | 12:17 am