रुपया शुरुआती कारोबार में 15 पैसे की बढ़त के साथ 81.65 प्रति डॉलर पर

रुपया शुरुआती कारोबार में 15 पैसे की बढ़त के साथ 81.65 प्रति डॉलर पर

रुपया शुरुआती कारोबार में 15 पैसे की बढ़त के साथ 81.65 प्रति डॉलर पर
Modified Date: May 4, 2023 / 09:57 am IST
Published Date: May 4, 2023 9:57 am IST

मुंबई, चार मई (भाषा) वैश्विक बाजारों में अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी के रुख के बीच बृहस्पतिवार को रुपया शुरुआती कारोबार में 15 पैसे की बढ़त के साथ 81.65 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि विदेशी कोषों के प्रवाह और कच्चे तेल के दाम 75 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आने की वजह से स्थानीय मुद्रा को समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 81.68 प्रति डॉलर पर मजबूत खुलने के बाद 81.65 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। यह पिछले बंद स्तर की तुलना में 15 पैसे की बढ़त है।

बुधवार को रुपया 81.80 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.24 प्रतिशत की गिरावट से 101.09 पर आ गया।

भाषा अजय अजय

अजय


लेखक के बारे में