शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे चढ़कर 74.30 पर आया

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे चढ़कर 74.30 पर आया

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे चढ़कर 74.30 पर आया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: December 31, 2021 10:55 am IST

मुंबई, 31 दिसंबर (भाषा) घरेलू शेयर बाजारों में बढ़त के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे चढ़कर 74.30 पर आया।

हमारे 𝕎𝕙𝕒𝕥𝕤 𝕒𝕡𝕡 Group’s में शामिल होने के लिए यहां Click करें.

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.35 पर मजबूत खुला और पिछले बंद भाव के मुकाबले 12 पैसे बढ़कर 74.30 पर आ गया।

रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 29 पैसे उछलकर 74.42 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 96.01 पर आ गया।

वहीं वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.39 प्रतिशत घटकर 79.22 डॉलर प्रति बैरल पर था।

भाषा मानसी

मानसी


लेखक के बारे में