रुपया शुरुआती कारोबार में 11 पैसे टूटकर 90.77 प्रति डॉलर पर
रुपया शुरुआती कारोबार में 11 पैसे टूटकर 90.77 प्रति डॉलर पर
मुंबई, 10 फरवरी (भाषा) रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 11 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.77 पर पहुंच गया। भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर सहमति के बाद से मुद्रा बाजार में उत्साह की बजाय सतर्कता का माहौल बना हुआ है।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.63 पर खुला। फिर और टूटकर 90.77 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव से 11 पैसे की गिरावट दर्शाता है।
रुपया सोमवार को उतार-चढ़ाव भरा कारोबार करते हुए अंत में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.66 पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 97.79 पर रहा।
घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 149 अंक चढ़कर 84,214.75 अंक पर जबकि निफ्टी 44.45 अंक की बढ़त के साथ 25,911.75 अंक पर पहुंच गया।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 68.85 डॉलर प्रति बैरल रहा।
विदेशी निवेशकों के प्रदर्शन में हालांकि कुछ सुधार देखने को मिला है। इस महीने अब तक भारतीय बाजार में विदेशी निवेशकों का निवेश करीब दो अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया है।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने 2,254.64 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
भाषा निहारिका
निहारिका

Facebook


