Train Seat Fight Video : सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा बोगी के अंदर का यह क्लिप, महिला बोली-‘मारेंगे तमाचा’, फिर बुजुर्ग ने कर दिया ये काम

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में ट्रेन के अंदर महिला और बुजुर्ग यात्री के बीच तीखी बहस देखने को मिली। महिला द्वारा थप्पड़ मारने की धमकी देने पर बुजुर्ग ने भी आक्रामक प्रतिक्रिया दी। दोनों के बीच हुए हाई-वोल्टेज ड्रामे का वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Train Seat Fight Video : सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा बोगी के अंदर का यह क्लिप, महिला बोली-‘मारेंगे तमाचा’, फिर बुजुर्ग ने कर दिया ये काम

Train Seat Fight Video / Image Source : X

Modified Date: June 8, 2026 / 08:59 am IST
Published Date: June 8, 2026 8:54 am IST
HIGHLIGHTS
  • ट्रेन के अंदर महिला और बुजुर्ग के बीच तीखी नोकझोंक
  • 'तमाचा मारेंगे' सुनते ही बुजुर्ग ने तान दिया मुक्का
  • हाई-वोल्टेज ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

नई दिल्ली : Train Seat Fight Video :  सोशल मीडिया पर इन दिनों कई वीडियो वायरल होते हैं। कई वीडियो ट्रेन के अंदर के वायरल होते हैं जहाँ लोगों में कभी सीट के लिए तो कभी किसी चीज़ के लिए आपस में झगड़ा-झड़प होती है। ऐसा एक वीडियो सोशल मीडिया पर फिर एक बार वायरल हो रहा है। इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस नए वीडियो में ट्रेन के भीतर सीट पर बैठे एक महिला और एक बुजुर्ग शख्स के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि बात मारपीट और थप्पड़-मुक्के तक पहुंच गई, जिसे देखकर आसपास के यात्री भी दंग रह गए।

” तमाचा मारेंगे”तो चाचा ने दिखाया मुक्का

वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ट्रेन की सीट पर बैठी एक महिला और बुजुर्ग यात्री के बीच तीखी बहस शुरू होती है।Passenger Fight In Train,  देखते ही देखते दोनों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। बात इतनी बिगड़ जाती है कि महिला अचानक गुस्से में अपना हाथ उठाते हुए बुजुर्ग को धमकी भरे लहजे में चिल्लाकर कहती है, “तमाचा मारेंगे।” महिला के मुंह से थप्पड़ मारने की बात सुनते ही बुजुर्ग चचा भी पूरी तरह आपा खो बैठते हैं। वह बिना पीछे हटे तुरंत महिला के चेहरे के सामने अपना मजबूत मुक्का तान देते हैं और उन्हें चुनौती देने लगते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Train Me Ladai Ka Video इस पूरे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को देखने के बाद दो गुटों में बंट गए हैं। कुछ लोग महिला के बात-बात पर थप्पड़ मारने की धमकी देने वाले आक्रामक रवैये का विरोध कर रहे हैं, तो कुछ यूजर्स का कहना है कि बुजुर्ग को भी महिला के सामने इस तरह मुक्का नहीं तानना चाहिए था। फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि यह वीडियो किस रूट की ट्रेन का है, लेकिन यह वीडियो इस समय इंटरनेट पर जमकर शेयर किया जा रहा है।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.