रुपया शुरुआती कारोबार में 13 पैसे टूटकर 92.43 प्रति डॉलर पर

रुपया शुरुआती कारोबार में 13 पैसे टूटकर 92.43 प्रति डॉलर पर

रुपया शुरुआती कारोबार में 13 पैसे टूटकर 92.43 प्रति डॉलर पर
Modified Date: March 16, 2026 / 09:50 am IST
Published Date: March 16, 2026 9:50 am IST

मुंबई, 16 मार्च (भाषा) रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 13 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 92.43 पर पहुंच गया। भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच विदेशी पूंजी की भारी निकासी और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से घरेलू मुद्रा दबाव में है।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू शेयर बाजारों में अस्थिर माहौल से रुपया और टूटा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 92.44 प्रति डॉलर पर खुला और अपने अब तक के सबसे निचले स्तर के करीब 92.43 प्रति डॉलर पर कारोबार करता रहा जो पिछले बंद भाव से 13 पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया शुक्रवार को रिकॉर्ड निचले स्तर 92.30 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.98 पर रहा।

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 139.28 अंक या 0.19 प्रतिशत चढ़कर 74,703.20 अंक पर जबकि निफ्टी 51.10 अंक या 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,202.20 अंक पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 104.22 डॉलर प्रति बैरल रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिवकाल रहे थे और उन्होंने 10,716.64 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में