शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे टूटकर 82.12 पर

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे टूटकर 82.12 पर

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे टूटकर 82.12 पर
Modified Date: May 12, 2023 / 10:27 am IST
Published Date: May 12, 2023 10:27 am IST

मुंबई, 12 मई (भाषा) शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे टूटकर 82.12 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर आ गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अन्य मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की कमजोरी और विदेशी पूंजी की लगातार आवक के चलते रुपये की गिरावट सीमित रही।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 82.11 पर कमजोर रुख के साथ खुला और फिर अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले तीन पैसे की गिरावट दर्ज करते हुए 82.12 पर आ गया।

रुपया बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले 82.09 पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत गिरकर 101.83 अंक पर आ गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.59 फीसदी गिरकर 74.54 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में