शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 20 पैसे टूटकर 74.54 पर पहुंचा

शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 20 पैसे टूटकर 74.54 पर पहुंचा

शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 20 पैसे टूटकर 74.54 पर पहुंचा
Modified Date: November 29, 2022 / 07:56 pm IST
Published Date: November 11, 2021 11:30 am IST

मुंबई, 11 नवंबर (भाषा) घरेलू शेयर बाजारों में नरमी और अमेरिकी मुद्रा में मजबूती की वजह से रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 20 पैसे टूटकर 74.54 पर पहुंच गया।

अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय में, रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर रुख के साथ 74.44 पर खुला। इसके बाद रुपया और नीचे गिरकर 74.54 पर पहुंच गया जो पिछले बंद के मुकाबले 20 पैसे की गिरावट को दिखाता है।

बुधवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.34 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत चढ़कर 94.94 पर आ गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 82.82 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

भाषा प्रणव

प्रणव


लेखक के बारे में