रूस में भारत से पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए थॉमस कुक, मॉस्को टूरिज्म में समझौता

रूस में भारत से पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए थॉमस कुक, मॉस्को टूरिज्म में समझौता

रूस में भारत से पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए थॉमस कुक, मॉस्को टूरिज्म में समझौता
Modified Date: February 8, 2025 / 07:42 pm IST
Published Date: February 8, 2025 7:42 pm IST

मुंबई, आठ फरवरी (भाषा) रूस में भारत से पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यात्रा सेवा कंपनी थॉमस कुक (इंडिया) ने पर्यटन और आतिथ्य विकास के लिए मॉस्को प्रोजेक्ट ऑफिस के साथ 24 महीने की रणनीतिक साझेदारी की है।

संयुक्त बयान के अनुसार, इस साझेदारी का उद्देश्य थॉमस कुक और एसओटीसी ट्रैवल के व्यवहार्य अवकाश और कॉरपोरेट ‘एमआईसीई’ खंडों का लाभ उठाना है, जो एक बहुआयामी पहल है।

थॉमस कुक (भारत) के अध्यक्ष और कंट्री हेड ‘अवकाश, एमआईसीई, वीजा’ राजीव काले ने कहा, “नए जमाने के भारतीय यात्री अद्वितीय स्थलों और समृद्ध अनुभवों के लिए एक मजबूत और बढ़ती हुई चाह प्रदर्शित कर रहे हैं। मॉस्को वास्तुकला, कला, संस्कृति, भोजन और रात के जीवंत अनुभव की एक रमणीय विविधता प्रदान करता है। मैं पर्यटन और आतिथ्य विकास के लिए मास्को प्रोजेक्ट ऑफिस के साथ हमारी रणनीतिक साझेदारी की घोषणा करते हुए खुश हूं।”

यह साझेदारी ज्ञान के आदान-प्रदान, सर्वोत्तम प्रक्रियाओं और भारतीय यात्रियों के लिए विशेष रूप से तैयार अनूठे-नवोन्मेषी उत्पादों के संग्रह के माध्यम से सहयोग को मजबूत करने को प्राथमिकता देगी, जिससे भारत और मॉस्को के बीच पर्यटन और व्यवसाय ‘एमआईसीई’ क्षेत्रों में दीर्घकालिक वृद्धि को बढ़ावा मिलेगा।

भाषा अनुराग पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में