Sai Cabinet Ke Faisle : खुशखबरी! साय कैबिनेट ने दुधारू पशु योजना में किया बड़ा बदलाव, जानें कैसे चमक सकती है पशुपालकों की किस्मत

रायपुर में हुई कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुधारू पशु प्रदाय योजना का दायरा बढ़ाने का बड़ा फैसला लिया है। अब इस योजना का लाभ सभी सामाजिक वर्गों को मिलेगा, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पशुपालकों की आय में वृद्धि होने की उम्मीद है।

Sai Cabinet Ke Faisle :  खुशखबरी! साय कैबिनेट ने दुधारू पशु योजना में किया बड़ा बदलाव, जानें कैसे चमक सकती है पशुपालकों की किस्मत

Sai Cabinet Ke Faisle / Image Source : iBC24

Modified Date: April 15, 2026 / 04:06 pm IST
Published Date: April 15, 2026 3:30 pm IST
HIGHLIGHTS
  • साय कैबिनेट ने दुधारू पशु योजना में बड़े बदलाव को मंजूरी दी
  • अब सभी सामाजिक वर्गों को मिलेगा योजना का लाभ
  • NDDB के साथ एमओयू में संशोधन को मंजूरी

रायपुर : Sai Cabinet Ke Faisle  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कृषि और पशुपालन क्षेत्र को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। महानदी भवन मंत्रालय में आयोजित इस उच्च स्तरीय बैठक में साय कैबिनेट ने प्रदेश के पशुपालकों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के उद्देश्य से दुधारू पशु प्रदाय योजना में बड़े बदलावों को मंजूरी दी है।

Chhattisgarh Cabinet Meeting Raipur पायलट प्रोजेक्ट का विस्तार और एमओयू में संशोधन

मंत्रिपरिषद की इस बैठक में दुधारू पशु प्रदाय संबंधी पायलट प्रोजेक्ट योजना के दायरे को बढ़ाने का निर्णय लिया गया। अब इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ के समस्त सामाजिक वर्ग के हितग्राही लाभान्वित हो सकेंगे। इसके लिए सरकार ने नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (NDDB) के साथ किए गए एमओयू (MoU) की संबंधित कंडिकाओं में संशोधन का अनुमोदन किया है। इस बदलाव का सीधा उद्देश्य योजना को अधिक समावेशी बनाना है ताकि राज्य का हर वर्ग इसका लाभ उठा सके।

सभी वर्गों को मिलेगा लाभ, बढ़ेगी आय

डिप्टी सीएम अरुण साव ने कैबिनेट के निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि पहले इस योजना में जो सीमाएं थीं, उन्हें अब हटा दिया गया है। अब अनुसूचित जनजाति वर्ग के साथ-साथ सभी सामाजिक वर्गों के पात्र हितग्राहियों को दुधारू पशु प्रदान किए जाएंगे। सरकार का मानना है कि इस पहल से न केवल ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, बल्कि पशुपालकों की आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी तथा प्रदेश के सर्वांगीण, सामाजिक एवं आर्थिक विकास में सहयोग प्राप्त हो सकेगा।

इन्हें भी पढ़े:-

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.