उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक का चौथी तिमाही में मुनाफा बढ़कर 282 करोड़ रुपये पर

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक का चौथी तिमाही में मुनाफा बढ़कर 282 करोड़ रुपये पर

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक का चौथी तिमाही में मुनाफा बढ़कर 282 करोड़ रुपये पर
Modified Date: May 8, 2026 / 05:29 pm IST
Published Date: May 8, 2026 5:29 pm IST

नयी दिल्ली, आठ मई (भाषा) उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक का वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ तीन गुना से अधिक होकर 282 करोड़ रुपये रहा।

बैंक को वित्त 2024-25 की समान तिमाही में 83 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, 2025-26 की चौथी तिमाही में बैंक की कुल आय बढ़कर 2,185 करोड़ रुपये हो गई, जो 2024-25 की समान तिमाही में 1,843 करोड़ रुपये थी।

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान प्रावधानों को छोड़कर बैंक का कुल खर्च बढ़कर 1,670 करोड़ रुपये हो गया, जो 2024-25 की चौथी तिमाही में 1,483 करोड़ रुपये था।

संपत्ति गुणवत्ता के मोर्चे पर बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) मामूली बढ़कर 2.26 प्रतिशत हो गया, जो एक साल पहले 2.18 प्रतिशत था।

हालांकि, शुद्ध एनपीए घटकर 0.43 प्रतिशत रहा, जो वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही के अंत में 0.49 प्रतिशत था।

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में बैंक का शुद्ध लाभ पांच प्रतिशत घटकर 693 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 726 करोड़ रुपये था।

हालांकि, इस दौरान बैंक की कुल आय बढ़कर 8,039 करोड़ रुपये हो गई, जो 2024-25 में 7,201 करोड़ रुपये थी।

भाषा योगेश रमण

रमण


लेखक के बारे में