ईरान युद्ध के बीच तेल आपूर्ति बढ़ाने के लिए अमेरिका ने वेनेजुएला पर लगे प्रतिबंधों में ढील दी
ईरान युद्ध के बीच तेल आपूर्ति बढ़ाने के लिए अमेरिका ने वेनेजुएला पर लगे प्रतिबंधों में ढील दी
वाशिंगटन, 18 मार्च (एपी) ईरान के साथ जारी युद्ध के दौरान वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की आपूर्ति बढ़ाने के उद्देश्य से डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने वेनेजुएला की सरकारी तेल और गैस कंपनी पर लगे प्रतिबंधों में ढील दे दी है।
अमेरिकी वित्त विभाग ने बुधवार को घोषणा की कि अब अमेरिकी कंपनियां कुछ सीमाओं के साथ वेनेजुएला की ‘पेट्रोलियोस डी वेनेजुएला एसए’ (पीडीवीएस) के साथ कारोबार कर सकेंगी।
वित्त विभाग द्वारा जारी इस व्यापक अधिकार पत्र के बाद अब पीडीवीएसए सीधे अमेरिकी कंपनियों और वैश्विक बाजारों में तेल बेच सकेगी।
यह कदम अमेरिका की वर्षों पुरानी उस नीति में बड़ा बदलाव है, जिसके तहत वेनेजुएला सरकार और उसके तेल क्षेत्र के साथ लेन-देन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई थी।
यह फैसला रिपब्लिकन प्रशासन पर तेल की बढ़ती कीमतों को कम करने के भारी दबाव को दर्शाता है। यह कदम अमेरिका और इजराइल के ईरान के साथ जारी अनिश्चित युद्ध के बीच तेल की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के भारी दबाव को दर्शाता है। ईरान द्वारा सामरिक रूप से महत्वपूर्ण ‘होर्मुज जलडमरूमध्य’ मार्ग को बाधित किए जाने के बाद से वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के दाम आसमान छू रहे हैं। दुनिया की कुल तेल आपूर्ति का पांचवां हिस्सा इसी संकरे समुद्री मार्ग से होकर गुजरता है।
एपी सुमित अजय
अजय

Facebook


