Baloda Bazar BJP Action: पद से हटाए गए BJP के जिला महामंत्री और उपाध्यक्ष.. जिला अध्यक्ष की कार्रवाई से पार्टी में हड़कंप, जानें क्यों लिया ये एक्शन

बलौदा बाजार में फर्जी ट्रांसफर आदेश मामले में पुलिस ने भाजपा जिला महामंत्री समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Baloda Bazar BJP Action: पद से हटाए गए BJP के जिला महामंत्री और उपाध्यक्ष.. जिला अध्यक्ष की कार्रवाई से पार्टी में हड़कंप, जानें क्यों लिया ये एक्शन

Baloda Bazar District BJP Major Action || Image- IBC24 News Archive


Reported By: Sunil Sahu,
Modified Date: August 22, 2026 / 06:30 pm IST
Published Date: August 22, 2026 6:29 pm IST
HIGHLIGHTS
  • फर्जी ट्रांसफर आदेश मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
  • CMHO के फर्जी हस्ताक्षर से आदेश तैयार हुआ
  • भाजपा नेता समेत चार आरोपी पुलिस गिरफ्त में

बलौदा बाजार: जिले में सीएमएचओ के फर्जी हस्ताक्षर से ट्रांसफर आदेश तैयार करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। (Baloda Bazar District BJP Major Action) पलारी थाना पुलिस ने भाजपा जिला महामंत्री कृष्णा अवस्थी, ग्रामीण चिकित्सा सहायक करण कुमार देवांगन समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला रोहांशी पीएचसी से मोपर पीएचसी में ट्रांसफर के फर्जी आदेश से जुड़ा है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

BMO ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

जानकारी के मुताबिक, 17 अगस्त को स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में व्हाट्सऐप के जरिए एक स्थानांतरण आदेश पहुंचा था। यह आदेश ग्रामीण चिकित्सा सहायक करण कुमार देवांगन के नाम से जारी होना बताया गया था। दस्तावेज की जांच करने पर आदेश फर्जी पाया गया। साथ ही उसमें किए गए मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश अवस्थी के हस्ताक्षर भी मेल नहीं खाए। इसके बाद बीएमओ डॉ. पंकज वर्मा ने पलारी थाने में शिकायत दर्ज कराई।

मामले में सामने आया भाजपा नेताओं के नाम

पुलिस ने BNS की धारा 318(4), 336(3), 337, 338, 340(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने भाजपा जिला महामंत्री कृष्णा अवस्थी, ग्रामीण चिकित्सा सहायक करण कुमार देवांगन, गिरौदपुरी के पूर्व सरपंच पुनीराम पटेल और कसडोल के ग्रामीण चिकित्सा सहायक रवि सेन को गिरफ्तार किया। (Baloda Bazar District BJP Major Action) पुलिस के मुताबिक, मामले में करीब एक लाख रुपये के कथित लेनदेन की जानकारी भी सामने आई है। ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

पार्टी ने भी उठाया कदम, हटाया पद से

मामला सामने आने के बाद भाजपा ने भी कार्रवाई की है। भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद यादव ने आदेश जारी कर कृष्णा अवस्थी को जिला महामंत्री और पुनीराम पटेल को जिला उपाध्यक्ष के पद से तत्काल हटा दिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि फर्जी ट्रांसफर आदेश किसने तैयार किया।

इन्हें भी पढ़ें:

जालना ईओडब्ल्यू ने 4.3 करोड़ रुपये की क्रिप्टोकरेंसी निवेश धोखाधड़ी में वांछित व्यक्ति को गिरफ्तार किया

सपा गठबंधन नहीं तोड़ेगी, हमारी लड़ाई भाजपा के खिलाफ : अखिलेश यादव

मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश ने बिजली खरीद को लेकर किया समझौता

महिला का दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने के आरोप में व्यक्ति पर मामला दर्ज

आठ प्रमुख शहरों में अप्रैल-जून में मकानों की बिक्री छह प्रतिशत घटी: प्रॉपटाइगर


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown