वोडाफोन आइडिया ने प्रवर्तक आदित्य बिड़ला समूह से 1,182 करोड़ रुपये जुटाए

वोडाफोन आइडिया ने प्रवर्तक आदित्य बिड़ला समूह से 1,182 करोड़ रुपये जुटाए

वोडाफोन आइडिया ने प्रवर्तक आदित्य बिड़ला समूह से 1,182 करोड़ रुपये जुटाए
Modified Date: June 22, 2026 / 10:05 pm IST
Published Date: June 22, 2026 10:05 pm IST

नयी दिल्ली, 22 जून (भाषा) कर्ज से जूझ रही दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया (वीआई) ने प्रवर्तक आदित्य बिड़ला समूह से वॉरंट जारी कर 1,182 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि निदेशक मंडल ने सोमवार को 11 रुपये प्रति वॉरंट के भाव पर 430 करोड़ वॉरंट आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी सूर्याजा इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड को आवंटित करने को मंजूरी दी।

इस प्रस्ताव के तहत कंपनी को निर्गम मूल्य का 25 प्रतिशत यानी 2.75 रुपये प्रति वॉरंट के भाव से 1,182.50 करोड़ रुपये प्राप्त हुए।

प्रत्येक वॉरंट को 18 महीने के भीतर एक पूर्ण चुकता इक्विटी शेयर में बदला जा सकेगा, जिसके लिए बाकी 75 प्रतिशत राशि का भुगतान करना होगा।

वोडाफोन आइडिया को अगले तीन वर्षों में लगभग एक लाख करोड़ रुपये नकदी की जरूरत है, जिसके लिए वह नकदी प्रवाह बढ़ाने, नए कर्ज, कर रिफंड और प्रवर्तक के निवेश पर निर्भर है। कंपनी का लक्ष्य नकदी प्रवाह को तीन गुना करना है।

मार्च, 2026 तक कंपनी पर स्पेक्ट्रम शुल्क से जुड़े 1,27,360 करोड़ रुपये और समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) से जुड़े 25,254 करोड़ रुपये के स्थगित भुगतान की देनदारी थी।

सरकार ने एजीआर बकाया को घटाकर 64,046 करोड़ रुपये कर दिया है लेकिन उसकी स्पेक्ट्रम देनदारियां पहले की तरह बरकरार हैं।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय


लेखक के बारे में