नागपुर, तीन अप्रैल (भाषा) नागपुर स्थित वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-26 में 6.3 करोड़ टन कोयले का उत्पादन किया। कंपनी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।
विज्ञप्ति के अनुसार, डब्ल्यूसीएल ने 6.3 करोड़ टन कोयले का उत्पादन और छह करोड़ टन कोयले की आपूर्ति की। वहीं 35.433 करोड़ घन मीटर ‘ओवरबर्डन रिमूवल’ (ओबीआर) का कार्य किया गया।
कोयला जमीन के काफी नीचे होता है। कोयले की परत तक पहुंचने के लिए उसके ऊपर जो मिट्टी, पत्थर, रेत या चट्टानें होती हैं उन्हें ‘ओवरबर्डन’ कहा जाता है।
इसके अलावा, वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कंपनी को 53.75 लाख टन के लिए अतिरिक्त पर्यावरणीय स्वीकृति प्राप्त हुई। साथ ही सात परियोजनाओं के तहत 207.76 हेक्टेयर वन भूमि के लिए द्वितीय चरण की वनीय स्वीकृति भी हासिल की गई।
विज्ञप्ति के मुताबिक कंपनी के विभिन्न संचालन क्षेत्रों में से वानी क्षेत्र में सबसे अधिक 1.31 करोड़ टन कोयले का उत्पादन किया गया।
भाषा योगेश निहारिका
निहारिका