जी एंटरटेनमेंट प्रवर्तक समूह की इकाई को वॉरंट जारी कर 3,143.51 करोड़ रुपये जुटाएगी

जी एंटरटेनमेंट प्रवर्तक समूह की इकाई को वॉरंट जारी कर 3,143.51 करोड़ रुपये जुटाएगी

जी एंटरटेनमेंट प्रवर्तक समूह की इकाई को वॉरंट जारी कर 3,143.51 करोड़ रुपये जुटाएगी
Modified Date: July 2, 2026 / 02:54 pm IST
Published Date: July 2, 2026 2:54 pm IST

नयी दिल्ली, दो जुलाई (भाषा) जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड के निदेशक मंडल ने प्रवर्तक समूह की इकाई सनब्राइट मॉरीशस इन्वेस्टमेंट्स को पूर्ण परिवर्तनीय वॉरंट जारी कर 3,143.51 करोड़ रुपये तक जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि निदेशक मंडल ने बुधवार को सनब्राइट मॉरीशस इन्वेस्टमेंट्स को 126 रुपये प्रति वॉरंट के निर्गम मूल्य पर 24.95 करोड़ तक पूर्ण रूप से परिवर्तनीय वॉरंट जारी करने की मंजूरी दी है।

कंपनी में प्रवर्तक समूह की इस इकाई की हिस्सेदारी मार्च, 2026 तक 3.99 प्रतिशत थी। यह राशि जुटाने के बाद जी एंटरटेनमेंट में सनब्राइट की हिस्सेदारी बढ़ जाएगी।

जी एंटरटेनमेंट के अनुसार, एक रुपये अंकित मूल्य वाला प्रत्येक वॉरंट, इसके जारी होने की तारीख से 18 महीने के भीतर कंपनी के एक पूर्ण चुकता इक्विटी शेयर में बदला जा सकेगा।

कंपनी ने कहा कि प्रस्तावित आवंटी को वॉरंट के निर्गम मूल्य का 25 प्रतिशत अग्रिम रूप से देना होगा, जबकि शेष 75 प्रतिशत राशि परिवर्तनीय विकल्प का उपयोग करते समय देय होगी।

जी एंटरटेनमेंट के अनुसार, 126 रुपये प्रति वॉरंट का निर्गम मूल्य भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के नियमों के तहत निर्धारित मूल्य से 11.86 प्रतिशत अधिक है।

भाषा

यासिर अजय

अजय


लेखक के बारे में