जायडस वेलनेस ने ‘ग्लूकोन-डी रिचार्ज’ के लिए मिलिंद सोमन को ब्रांड एम्बैसडर बनाया

जायडस वेलनेस ने 'ग्लूकोन-डी रिचार्ज' के लिए मिलिंद सोमन को ब्रांड एम्बैसडर बनाया

जायडस वेलनेस ने ‘ग्लूकोन-डी रिचार्ज’ के लिए मिलिंद सोमन को ब्रांड एम्बैसडर बनाया
Modified Date: March 26, 2026 / 02:47 pm IST
Published Date: March 26, 2026 2:47 pm IST

नयी दिल्ली, 26 मार्च (भाषा) जायडस वेलनेस ने बृहस्पतिवार को अभिनेता मिलिंद सोमन को अपने नए उत्पाद ‘ग्लूकोन-डी रिचार्ज’ का ब्रांड एम्बैसडर नियुक्त करने की घोषणा की।

कंपनी ने अपने लोकप्रिय ब्रांड ‘ग्लूकोन-डी’ का विस्तार करते हुए ‘ग्लूकोन-डी रिचार्ज’ पेश किया गया है।

जायडस वेलनेस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) तरुण अरोड़ा ने कहा कि इस नए उत्पाद के जरिये कंपनी का उद्देश्य लोगों को नियमित रूप से सक्रिय और स्वस्थ रहने में मदद करना है।

उन्होंने कहा कि मिलिंद सोमन के साथ जुड़ाव इस दिशा में अहम है, क्योंकि उनकी जीवनशैली ‘फिटनेस’ और रोजाना सक्रिय रहने को बढ़ावा देती है।

भाषा योगेश अजय

अजय


लेखक के बारे में