America vs Iran War: ‘ईरान मुझे अपना सर्वोच्च नेता बनाना चाहता था..’, राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान, कहा-समझौते के लिए बेताब…
America vs Iran War: मिडिल ईस्ट में वॉर अभी भी जारी है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एक विवादित बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा कि ईरान उन्हें अपना सर्वोच्च नेता बनाना चाहता था।
donald trump/ image source: ibc24 file image
- डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
- ईरान मुझे अपना सर्वोच्च नेता बनाना चाहता था-ट्रंप
- ईरान के नेता समझौते को बेताब है-ट्रंप
America vs Iran War: मिडिल ईस्ट में वॉर अभी भी जारी है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एक विवादित बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा कि ईरान उन्हें अपना सर्वोच्च नेता बनाना चाहता था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया और कहा, “नहीं, धन्यवाद।” यह बयान उन्होंने मीडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और ईरान की राजनीति को लेकर दिया। ट्रंप ने इस अवसर पर रिपब्लिकन नेताओं को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने जोर देकर कहा कि ईरान का नेतृत्व करना इस समय सबसे कठिन स्थिति है, और कोई भी इस भूमिका को स्वीकार नहीं करना चाहता।
🚨🚨 TRUMP SAYS IRAN WANTED HIM AS SUPREME LEADER – BUT HE REFUSED!! 🚨🚨
Trump: “Iran wanted to make me their Supreme Leader but I refused and said no thanks” 🤣
He has totally lost it!! 😭😂
From “we have won the war” to claiming Iran offered him the top job — Trump is…
— INDIA EYE NOW NEWS (@india_eye_now) March 26, 2026
Donald Trump Iran statement: मीडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष पर बोले राष्ट्रपति ट्रंप
ट्रंप ने अपनी बातचीत में यह भी बताया कि हमने 8 युद्ध सुलझाए हैं और एक युद्ध जीत रहे हैं, जिसका सीधा तात्पर्य मिडिल ईस्ट में अमेरिका की रणनीति और सैन्य पहलुओं से था। उन्होंने कहा कि ईरान समझौते को लेकर बेताब है, लेकिन डर के कारण अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं कर पा रहा। ट्रंप ने ईरान के नेतृत्व और उसके जनता के बीच तनाव को उजागर करते हुए कहा कि इस समय ईरान के लिए आंतरिक और बाहरी दोनों तरह की चुनौतियां हैं।
ईरान का नेतृत्व करना इस समय सबसे कठिन स्थिति: ट्रंप
राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में यह भी स्पष्ट किया कि ईरान को अपने ही लोगों और अमेरिका से खतरे का डर है, यही कारण है कि उसका नेतृत्व इस समय बहुत कठिन परिस्थितियों में है। ट्रंप ने कहा कि इस स्थिति में कोई भी व्यक्ति नेतृत्व की भूमिका में नहीं रहना चाहता, क्योंकि निर्णय लेने और जिम्मेदारी उठाने की स्थिति अत्यंत चुनौतीपूर्ण है।
इन्हें भी पढ़ें:-
अमेरिका ने ईरान युद्ध के दौरान दो तिहाई आयुध संयंत्रों समेत 10,000 से अधिक लक्ष्यों पर हमले किए
बांग्लादेश में बस के नदी में गिरने से 16 की मौत, लापता लोगों की तलाश जारी
नाइजीरिया में आतंकवादियों ने 10 सुरक्षाकर्मियों समेत 11 लोगों की हत्या की
नाबालिग लड़के से कुकर्म के बाद उसकी हत्या के दोषी को मौत की सजा
दिल्ली की अदालत ने दंगों की जांच पर फटकार लगाते हुए कहा- पुलिस की कहानी को लेकर संदेह
कांग्रेस के 12 घंटे के बंद के आह्वान के कारण ओडिशा के मलकानगिरी में जनजीवन प्रभावित

Facebook


