Mahindra Scorpio Lifestyler Launch Date: महिंद्रा ने पेश की अपनी नई पिकअप स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर, भारत में इस दिन होगी लॉन्च, कीमत और फीचर्स जानें यहां
Mahindra Scorpio Lifestyler Launch Date: महिंद्रा अपने नए पिकअप वाहन को भारत में ‘महिंद्रा स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर’ के नाम से पेश करेगी।

Mahindra Scorpio Lifestyler Launch Date/Image Credit: X Handle
- महिंद्रा समूह ने शुक्रवार को अपने वैश्विक पिकअप वाहन का अनावरण किया।
- इस पिकअप को भारत में ‘महिंद्रा स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर’ के नाम से पेश किया जाएगा।
- स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर को अप्रैल 2027 तक भारतीय बाजार में उतारा जाएगा।
Mahindra Scorpio Lifestyler Launch Date: मुंबई: महिंद्रा समूह ने शुक्रवार को अपने वैश्विक पिकअप वाहन का अनावरण किया, जिसे भारत में ‘महिंद्रा स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर’ के नाम से पेश किया जाएगा। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कहा कि स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर को अप्रैल 2027 तक भारतीय बाजार में उतारा जाएगा और इसकी शुरुआती शोरूम कीमत 19.79 लाख रुपए से कम होगी। कंपनी ने शनिवार को अपनी 'इलेक्ट्रिक एसयूवी बीई6-स्पोर्टेक' की नई श्रृंखला भी पेश की। 'स्पोर्टेक' की डिलीवरी 26 अगस्त से शुरू होगी।
हमारे लिए यह आगे बढ़ने का अवसर: नलिनीकांत गोलागुंटा
महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के वाहन प्रभाग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नलिनीकांत गोलागुंटा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमें लगता है कि ग्राहक बिना समझौते के विकल्प चाहते हैं और हमारे लिए यह आगे बढ़ने का अवसर है।’’ (Mahindra Scorpio Lifestyler Launch Date) उन्होंने कहा, ‘‘हम ग्राहकों में ऐसे वाहन की बढ़ती मांग देख रहे हैं जो प्रौद्योगिकी, सुरक्षा और रोजमर्रा के इस्तेमाल के आराम से समझौता किए बिना वास्तविक क्षमता प्रदान करे।’’
बाजारों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर
Mahindra Scorpio Lifestyler Launch Date: मुंबई स्थित महिंद्रा इंडिया डिजाइन स्टूडियो (एमआईडीएस) में डिजाइन और चेन्नई स्थित महिंद्रा रिसर्च वैली (एमआरवी) में विकसित स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर को वैश्विक बाजारों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कंपनी ने पिकअप के तीन संस्करण वैली एडिशन, रीफ एडिशन और ट्रेल एडिशन भी पेश किए हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Ranchi Student Protest : 12 दिन से आंदोलन, अब आर-पार की तैयारी! हजारों छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से मिलने पर अड़े
- MP Brijlal Targets Akhilesh Yadav: 'सपा सरकार में चौपट हुई शिक्षा व्यवस्था, नक़ल माफियाओं को मिलता था बढ़ावा', इस दिग्गज भाजपा सांसद ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना
- Bollywood Independence Day : भारत से मेलबर्न तक गूंजा 'जन गण मन'! बॉलीवुड सितारों ने तिरंगे के साथ मनाया आजादी का जश्न
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Mahindra Scorpio Lifestyler Full Specification
Car News
और भी पढ़ें ›
Today Live Breaking News and Updates 2 October 2026: राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, लाल बहादुर शास्त्री को भी किया नमन
02 Oct 2026 | 9:05 am
Stock Market Holiday: 2 अक्टूबर को बाजार में होगी खरीद-बिक्री या रहेगा सन्नाटा? NSE-BSE की छुट्टी को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगी ट्रेडिंग
02 Oct 2026 | 8:57 am
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am