UPPSC PCS Prelims Result 2021: यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स 2021 के नतीजे जारी, ऐसे करें चेक

यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स 2021 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपना परिणाम uppsc.up.nic.in पर चेक कर सकते हैं। यूपीपीएससी की ओर से 24 अक्टूबर को यह परीक्षा आयोजित की गई थी।

UPPSC PCS Prelims Result 2021: यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स 2021 के नतीजे जारी, ऐसे करें चेक

UPPSC PCS Prelims final list 2023

Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: December 1, 2021 6:13 pm IST

UPPSC PCS Prelims Result 2021 declared : यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स 2021 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपना परिणाम uppsc.up.nic.in पर चेक कर सकते हैं। यूपीपीएससी की ओर से 24 अक्टूबर को यह परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके बाद पीसीएस प्रीलिम्स की आंसर-की 27 अक्टूबर को जारी कर दी गई थी। इस पर आपत्ति जताने के लिए 3 नवंबर तक का समय दिया गया था।

read more: शादी के लिए सामने आती दुल्हन को देख रोने लगा दूल्हा, जमकर वायरल हो रहे ये इमोशनल VIDEO

UPPSC PCS Prelims Result 2021

पीसीएस के 678 पदों और ACF/RFO के 16 पदों के लिए कुल 6,91,173 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। परीक्षा में कुल 321273 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे। पीसीएस के 678 रिक्तियों को भरने के लिए 7688 अभ्यत्रियों का और ACF/RFO के 16 पदों को भरने के लिए प्रीलिम्स परीक्षा में 296 अभ्यत्रियों को सफल घोषित किया गया है। मुख्य परीक्षा के संबंध में जानकारी प्रेस विज्ञपति के माध्यम से जारी की जाएगी।

read more: उत्तर प्रदेश में बारातियों को ले जा रही बस ने ट्रैक्टर को टक्कर मारी, दो लोगों की मौत, 30 घायल

प्रीलिम्स परीक्षा राज्य में आगरा, अलीगढ़, बस्ती, बुलंदशहर, इटावा, गाजीपुर, हरदोई, ज्योतिबाफुले नगर, महाराजगंज, मैनपुरी, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शाहजहांपुर, प्रयागराज, आजमगढ़, बरेली, गोरखपुर, अयोध्या, गाजियाबाद, जौनपुर, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, बाराबंकी, मेरठ, मुरादाबाद, रायबरेली, वाराणसी, सीतापुर, मिर्जापुर व मथुरा के विभिन्न केंद्रों पर कराई गई थी।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com