Bilaspur Viral Video: छत्तीसगढ़ में चीफ जस्टिस की फोटो पर काला जादू! श्मशान घाट में इन चीजों के साथ मिला युवक, देखिए ये पूरा वीडियो
छत्तीसगढ़ में चीफ जस्टिस की फोटो पर काला जादू! श्मशान घाट में इन चीजों के साथ मिला युवक, Black Magic on Photo of Chief Justice in Chhattisgarh
बिलासपुरः Bilaspur Viral Video: न्यायधानी बिलासपुर के सीपत थाना क्षेत्र के देवरी गांव के श्मशानघाट में आधी रात छत्तीसगढ़ के चीफ जस्टिस की तस्वीर रखकर तंत्र-मंत्र करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चार लोग देर रात पूजा सामग्री लेकर श्मशान पहुंचे थे और वहां संदिग्ध तरीके से तंत्र साधना कर रहे थे। संदेह होने पर जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो सभी भागने लगे, लेकिन ग्रामीणों ने दौड़ाकर एक युवक ऋषिकेश कुमार को पकड़ लिया। मौके से मछली, नींबू, नारियल, सिंदूर समेत अन्य पूजा सामग्री बरामद हुई है।
Bilaspur Viral Video: सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मौके पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की तस्वीर भी मिली। इसके अलावा दो अन्य युवकों की तस्वीरें भी वहां रखी गई थीं। बताया जा रहा है कि इनमें एक तस्वीर उस युवक की थी, जिस पर चाकूबाजी के मामले में आरोपी ने हमला किया था, जबकि दूसरी तस्वीर आरोपी प्रियांशु बोले की थी। जानकारी के अनुसार तांत्रिक गतिविधि में शामिल एक अन्य युवक ओम बोले भी चाकूबाजी के मामले में आरोपी… है और उसे हाल ही में जमानत मिली है, जबकि उसका रिश्तेदार प्रियांशु इसी मामले में जेल में बंद है और उसकी जमानत नहीं हो पाई है। प्रियांशु बोले को जमानत दिलाने की मंशा से ही ये तांत्रिक गतिविधि की जा रही थी और इसी दौरान जमानत देने वाले न्यायिक पदाधिकारी के रूप में चीफ जस्टिस की तस्वीर भी वहां रखी गई। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी ऋषिकेश कुमार के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
ये भी पढ़ें
- Chhattisgarh IFS Transfer List 2026: छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर IFoS अफसरों का तबादला.. भावसे जितेंद्र उपाध्याय को कटघोरा वनमंडल का जिम्मा, देखें पूरी लिस्ट
- Bengaluru Crime News: घर में अकेली रहती थी महिला, अचानक पुलिस पहुंची तो खुला ऐसा राज कि मच गई सनसनी, परिवार से 2 साल से नहीं था संपर्क
- UP BJP Leader Viral Video: चलती बाइक में महिला के साथ रोमांस करते भाजपा नेता का वीडियो वायरल, मचा बवाल तो बोले- मेरी बहन…, देखिए वीडियो

Facebook


