Masturi Firing Latest News: जनपद उपाध्यक्ष के ऑफिस में 10 से 12 राउंड फायरिंग, अस्पताल पहुंचकर SSP ने जाना घायलों का हालचाल, घटनास्थल के लिए हुए रवाना
जनपद उपाध्यक्ष के ऑफिस में 10 से 12 राउंड फायरिंग, 10 to 12 rounds of firing in the office of the District Vice President
बिलासपुर। Masturi Firing Latest News: जिले के मस्तूरी इलाके में मंगलवार को अज्ञात बाइक सवार युवकों ने फायरिंग कर सनसनी फैला दी। फायरिंग की यह वारदात जनपद उपाध्यक्ष नितेश ठाकुर के कार्यालय में हुई, जहां उस समय कई लोग मौजूद थे। गोली लगने से दो लोग घायल हो गए, जिन्हें गंभीर हालत में बिलासपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
Masturi Firing Latest News: मिली जानकारी के अनुसार हमलावर बाइक पर सवार होकर आए और ऑफिस में अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि घायलों में से एक की पहचान भाजपा नेता रौशन सिंह के ससुर के रूप में हुई है। दोनों घायलों का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही मस्तूरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है।
SSP रजनेश सिंह पहुंचे अपोलो अस्पताल
जिले के एसएसपी रजनेश सिंह भी घटना पर संज्ञान लेते हुए घायलों का हाल जानने अपोलो अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की। SSP ने बताया कि 10 से 12 राउंड फायरिंग हुई है। बाइक सवार 3 लोगों ने फायरिंग की है। क्षेत्र में नाकेबंदी कर हमलावरों की पतासाजी की जा रही है। फिलहाल SSP मस्तूरी घटना स्थल के लिए रवाना हुए है।

Facebook


