Nidhi Tiwari Commit Suicide: प्रदेश की इस मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने की आत्महत्या, फांसी के फंदे से लटका मिला शव, फैंस को नहीं हो रहा यकीन

Nidhi Tiwari Commit Suicide: सिंगरौली जिले के मोरवा में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी (30) का शव फंदे से लटकता मिला है।

Nidhi Tiwari Commit Suicide: प्रदेश की इस मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने की आत्महत्या, फांसी के फंदे से लटका मिला शव, फैंस को नहीं हो रहा यकीन

Nidhi Tiwari Commit Suicide/Image Credit: Instagram

Modified Date: September 27, 2026 / 08:47 pm IST
Published Date: September 27, 2026 8:44 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने आत्महत्या कर ली है।
  • सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी का शव फंदे से लटकता मिला है।
  • निधि तिवारी की मौत की खबर सामने आने के बाद उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है।

Nidhi Tiwari Commit Suicide: स‍िंगरौली: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने आत्महत्या कर ली है। दरअसल, सिंगरौली जिले के मोरवा में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी (30) का शव फंदे से लटकता मिला। निधि को फंदे से लटकते देख परिजनों के होश उड़ गए। परिजन आनन फानन में निधि को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। निधि मूल रूप से वाराणसी, यूपी की रहने वाली थीं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, न‍िध‍ि त‍िवारी मध्य प्रदेश के ज‍िले स‍िंगरौली के मोरवा थाना क्षेत्र के भूसा मोड़ की न‍िवासी थी। शनिवार शाम संदिग्ध मौत की जानकारी के बाद हड़कंप मच गया। परिजनों के अनुसार शाम करीब आठ बजे घटना हुई। जानकारी होने के बाद परिजन तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वह स्थानीय कार्यक्रमों और ब्यूटी कॉन्टेस्ट में सक्रिय थीं। पुलिस को फोन पर बातचीत के दौरान पर‍िवार में ही विवाद की जानकारी मिली है।

पुलिस कर रही जांच

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस घटना के कारणों और फोन पर हुई कहासुनी से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है। न‍िधि‍ के सोशल मीड‍िया पर लाखों की भीड़ के बीच मानस‍िक तनाव ना झेल पाने से मौत की घटना ने क्षेत्र में चर्चा का व‍िषय बना द‍िया है। (Nidhi Tiwari Commit Suicide) मोरवा थाना प्रभारी डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। मामले की जांच कर रहे एएसई संतोष सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

सोशल मीडिया पर निधि के लाखों फॉलोअर्स

Nidhi Tiwari Commit Suicide:  अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, निधि तिवारी के फेसबुक पर करीब नौ लाख और इंस्टाग्राम पर लगभग सात लाख फॉलोअर्स हैं। घटना के बाद उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर एक भावनात्मक पोस्ट भी किए जाने की जानकारी सामने आई है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.