दंतेवाड़ा में 15 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण
दंतेवाड़ा में 15 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण
दंतेवाड़ा, 29 मार्च (भाषा) छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में शनिवार को 15 माओवादियों ने सुरक्षाकर्मियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि जिले में जारी ‘लोन वर्राटू’ (घर वापस आइए) अभियान से प्रभावित होकर 15 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में सिक्का उर्फ भीमा मंडावी प्रतिबंधित माओवादी संगठन के पोटाली आरपीसी के तहत जनताना सरकार का प्रमुख था।
उन्होंने बताया कि 14 अन्य नक्सल संगठन की विभिन्न शाखाओं के तहत निचले स्तर के माओवादी हैं।
अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने माओवादियों की खोखली और अमानवीय विचारधारा से निराश होकर तथा राज्य सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण करने का फैसला किया है।
उन्होंने बताया कि इन पर अपने-अपने क्षेत्र में सड़क खोदने, नक्सली बैनर, पोस्टर लगाने तथा अन्य घटनाओं में शामिल होने का आरोप है।
अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों को पुनर्वास नीति के तहत 25-25 हजार रूपये की सहायता राशि प्रदान की गई है। उन्हें छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मिलने वाली अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।
उन्होंने बताया कि ‘लोन वर्राटू’ अभियान के तहत अब तक 221 इनामी सहित कुल 927 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। भाषा सं संजीव शोभना
शोभना
लेखक के बारे में
Web Title: दंतेवाड़ा में 15 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़
और भी पढ़ें ›
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm