केंद्रीय गृह मंत्री के कार्यक्रम के लिए निकले 30 लोग सड़क दुर्घटना में घायल
केंद्रीय गृह मंत्री के कार्यक्रम के लिए निकले 30 लोग सड़क दुर्घटना में घायल
दंतेवाड़ा, पांच अप्रैल (भाषा) छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में शनिवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे 30 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के पालनार गांव के करीब एक पिकअप वाहन के पलटने से उसमें सवार 30 लोग घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि जिले के नक्सल प्रभावित पोटाली गांव के निवासी एक पिकअप वाहन में सवार होकर केंद्रीय गृह मंत्री शाह के कार्यक्रम में शामिल होने दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय के लिए निकले थे।
अधिकारियों ने बताया कि जब वाहन पालनार के करीब पहुंचा तब वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में 30 लोग घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। बाद में पुलिस दल और स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
अधिकारियों ने बताया कि घायलों में दंतेवाड़ा जिला अस्पताल और कुआकोंडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
/भाषा सं संजीव
रंजन
रंजन
लेखक के बारे में
Web Title: केंद्रीय गृह मंत्री के कार्यक्रम के लिए निकले 30 लोग सड़क दुर्घटना में घायल
छत्तीसगढ़
और भी पढ़ें ›
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm