दंतेवाड़ा-नारायणपुर मुठभेड़ में पुलिस का बड़ा खुलासा, 31 नहीं कुल 38 नक्सलियों की हुई थी मौत
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए सभी 38 नक्सलियों की पहचान कर ली गई है और उन सभी पर सामूहिक रूप से 2.62 करोड़ रुपये का इनाम था।

Kanker Naxalite attack
दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ पुलिस ने कहा है कि चार अक्टूबर को राज्य के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा-नारायणपुर जिले की सीमा पर हुई मुठभेड़ में 38 नक्सली मारे गए थे।
पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के बाद 31 नक्सलियों के शव बरामद किए थे और माओवादियों ने स्वीकार किया है कि मुठभेड़ में सात अन्य नक्सलियों की भी मौत हुई। उन्होंने कहा कि इस घटना में कुल 38 नक्सली मारे गए थे।
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए सभी 38 नक्सलियों की पहचान कर ली गई है और उन सभी पर सामूहिक रूप से 2.62 करोड़ रुपये का इनाम था।
सुरक्षाबलों ने चार अक्टूबर को नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर थुलथुली और नेंदुर गांवों के बीच जंगल में अबूझमाड़ क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद 31 नक्सलियों के शव और हथियारों का जखीरा बरामद किया था। इस अभियान में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) का संयुक्त दल शामिल था।
दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने शुक्रवार को बताया कि प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के पूर्वी बस्तर डिवीजन ने एक प्रेस विज्ञप्ति में पुष्टि की है कि उस मुठभेड़ में सात और नक्सली मारे गए थे तथा वे गोलीबारी के दौरान शवों को अपने साथ ले जाने में सफल रहे।
राय ने बताया कि इस स्वीकारोक्ति के साथ ही मुठभेड़ में मारे गए कुल 38 नक्सलियों की पहचान कर ली गई है। इनमें से नीति उर्फ उर्मिला, दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (डीकेएसजेडसी) की महिला सदस्य थी और उस पर 25 लाख रुपये का इनाम था।
उन्होंने बताया कि राज्य में इस वर्ष सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में डीकेएसजेडसी के चार सदस्यों की मौत हो गयी। मृतकों में नंदू मंडावी भी शामिल था जो माओवादियों के पश्चिमी बस्तर डिवीजन का कमांडर था। उस पर 10 लाख रुपये का इनाम था।
read more: UP Crime News : युवक ने चुन-चुनकर विशेष समुदाय के लोगों पर फावड़े से किया हमला, 5 लोगों की हालत गंभीर
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मारे गए शेष कैडरों में से 22 पर आठ-आठ लाख रुपये, नौ पर पांच-पांच लाख रुपये और तीन पर दो-दो लाख रुपये का इनाम था।
अधिकारी ने बताया कि मारे गए नक्सली पुलिस के साथ मुठभेड़ की 61 घटनाओं, पुलिस शिविर पर हमले की 11 घटनाओं, बारूदी सुरंग विस्फोट की 17 घटनाओं, आगजनी की नौ और मतदान केंद्र पर हमले की तीन घटनाओं में शामिल थे। राय ने बताया कि मुठभेड़ के बाद सुरक्षाकर्मियों द्वारा बरामद 31 शवों में से 29 शव उनके रिश्तेदारों को सौंप दिए गए हैं।
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: 38 Maoists killed in Dantewada-Narayanpur encounter: Police
छत्तीसगढ़
और भी पढ़ें ›
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm