छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 48 नए मामले

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 48 नए मामले

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 48 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: August 20, 2021 11:12 pm IST

रायपुर, 20अगस्त (भाषा) छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 48 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 10,04043 हो गई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि आज संक्रमण के 48 मामले सामने आए। इनमें रायपुर जिले से दो, धमतरी से चार, बिलासपुर से पांच, रायगढ़ से दो, कोरबा से 11, जांजगीर चांपा से तीन, कोरिया से पांच, बलरामपुर से तीन, जशपुर से पांच, बस्तर से एक, सुकमा से तीन और कांकेर से चार मामले हैं।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 1004043 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 9,89,560 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 931 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 13,552 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,833 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 3139 लोगों की मौत हुई है। भाषा संजीव शोभना

शोभना


लेखक के बारे में